सलमान खान के सेट पर हंगामा मचाने वाला संदिग्ध निकला एक जूनियर आर्टिक्स

The suspect who created a ruckus on Salman Khan's set turned out to be a junior artist

Mumbai Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के सेट पर हंगामा मचाने वाले संदिग्ध का नाम सतीश वर्मा है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वो एक जूनियर आर्टिस्ट है।4 दिसंबर को शूटिंग स्थल पर अचानक एक शख्स घुस आया था जब उसे सिक्योरिटी गार्ड ने रोकने की कोशिश की, तो धमकी भरे लहजे में कहा था कि लॉरेंस को बुलाऊं क्या?,जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वो अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस उससे इस मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। लेकिन, पूछताछ में कोई भी संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया है।पुलिस के मुताबिक, सतीश वर्मा जूनियर आर्टिस्ट का काम करता है। वो सलमान खान के सेट पर इसलिए घुसा, ताकि वो अभिनेता के साथ तस्वीरें क्लिक करा सके। लेकिन, सेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक दिया।इस पूरे वाकये के दौरान सलमान खान सेट पर मौजूद नहीं थे।इस घटना की पुलिस गंभीरतापूर्वक विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा था कि उसके जीवन का एकमात्र लक्ष्य सलमान खान को जान से मारना है।इससे पहले, मुंबई पुलिस ने 12 नवंबर को सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम सोहेल पाशा है।मुंबई पुलिस के अनुसार, पाशा ने यह धमकी भरा मैसेज प्रसिद्धि पाने के लिए किया था।मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था, बॉलीवुड स्टार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी वर्ली स्थित मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए एक संदेश के जरिए दी गई थी। इस संदेश में “मैं सिकंदर हूं” के गीतकार का ज़िक्र किया गया था और कथित तौर पर गैंग की ओर से खान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।The name of the suspect who created a ruckus on the set of Bollywood actor Salman Khan is Satish Verma. During police interrogation, he told that he is a junior artist. On December 4, a man suddenly entered the shooting spot. When the security guard tried to stop him, he threatened him saying should I call Lawrence? After which he was handed over to the police. He is currently in police custody. The police is questioning him in connection with this case. But, no suspicious facts have come to light during the interrogation. According to the police, Satish Verma works as a junior artist. He entered Salman Khan’s set so that he could click pictures with the actor. But, the security personnel present on the set stopped him. Salman Khan was not present on the set during this entire incident. The police is seriously investigating this incident from various angles. Let us tell you that Lawrence Bishnoi had said in a TV interview that the only goal of his life is to kill Salman Khan. Earlier, on November 12, Mumbai Police arrested a 24-year-old man from Karnataka for sending threatening messages to Salman Khan. Police had told that the name of the accused is Sohail Pasha. According to Mumbai Police, Pasha had sent this threatening message to gain fame. Media reports had said that Bollywood star Salman Khan had received a death threat in the name of Lawrence Bishnoi Gang. This threat was given through a message sent to the Mumbai Traffic Control Room in Worli. The lyricist of “Main Sikandar Hoon” was mentioned in this message and allegedly a ransom of Rs 5 crore was demanded from Khan on behalf of the gang.

Related Articles

Back to top button