Azamgarh news:प्रमुख सचिव,श्रम विभाग ने गंभीरवन मे बन रहे अटल आवासीय योजना विद्यालय का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: आफताब आलम
आजमगढ़: प्रमुख सचिव, श्रम विभाग, अनिल कुमार-III ने आज गंभीरवन तहसील सदर आजमगढ़ में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने छात्र/ छात्राओं के लिए बन रहे छात्रावास का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के अंदर पूर्ण कर शैक्षणिक शत्र को प्रारम्भ कर दिया जाए।प्रमुख सचिव ने विद्यालय के बेड, शौचालय, ग्राउंड, वॉल पेंटिंग एवं मेस का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने ग्राउंड मे जगह-जगह दबी हुई टाइल्स को सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैम्पस के अंदर लगे पौधों को लगातार पानी देकर संरक्षित एवं हरा भरा बनाए रखें। उन्होंन कहा कि कैम्पस के अंदर औषधीय वाटिका लगाई जाए। उन्होने कहा कि पूरे कैम्पस के अन्दर फूलदार/छायादार वृक्षों को लगाकर सौन्दर्यीकरण कराना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही प्रमुख सचिव ने मेस में बने हुए खाने को खाकर गुणवत्ता की जाँच किया।प्रमुख सचिव के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज, डीएलसी तथा कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी तथा प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित रहे।



