Gazipur news:कई दिनों से पुल के नीचे पानी में पड़ा ई रिक्शा को प्रशासन ने लिया कब्जे में

रिपोर्ट:सुरेश चन्द्र पाण्डेय
शादियाबाद थाना क्षेत्र में भरूका गांव के सामने बरईपार (नहर) पुल के नीचे पानी में लावारिस बैट्री वाला ई रिक्शा गिरा हुआ था ई रिक्शा का नंबर ( UP65CT2803 ) हैं जब पास के गांव के लड़को की नजर इस पर पड़ी तो काफी लोग इकट्ठा हो गए। उसके बाद गांव के लड़को द्वारा उसे पानी से बाहर निकाल कर पुल के ऊपर खड़ा कर दिया गया। पानी से बाहर निकलने के बाद 3 दिन तक उसी तरह लावारिस हालत में पुल पर खड़ा था जब ट्विटर के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया तो मौके पर 112 नंबर पहुंची जिसमें तैनात हेड कांस्टेबल अजय मिश्रा, कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह,चालक राजेश कन्नौजिया द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल शादियाबाद थाने पर सूचना दिया जिसके बाद ट्रैक्टर के द्वारा ई रिक्शा को थाने पर भेजवाया गया डायल 112 नंबर के इस कार्य से गांव समेत क्षेत्र में भी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।



