Azamgarh news:खंड विकास अधिकारी डॉ आराधना त्रिपाठी की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ हुई बैठक

रिपोर्ट:राधेश्याम
आजमगढ़:ब्लॉक सभागार मुहम्मदपुर में खंड विकास अधिकारी डॉ आराधना त्रिपाठी की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, तकनीकी सहायक रोजगार सेवकों की आवश्यक बैठक बुलाई गई ।बैठक में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की समीक्षा की गई खंड विकास अधिकारी डॉ आराधना त्रिपाठी ने शासन के अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अविलंब कार्य शुरू करने के लिए निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत में 14 नवंबर से 21 नवंबर तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक ,पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान ,बीडीसी ,ग्राम पंचायत सदस्य, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, वॉलिंटियर ,युवक मंगल दल , ग्राम समूह की महिलाओं एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ कलश यात्रा निकल जाएगी जिसमें प्रत्येक घरों से मिट्टी व चावल लेकर कलश में एकत्रित करना है तथा पांच प्राण की शपथ लेना है जिसका उद्देश्य है लोगों में देश प्रेम की भावना को जागृत करना है उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने ग्राम पंचायत में किए गए वृक्षारोपण में पौधों को बचाने के लिए दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी ग्राम पंचायत सचिव तकनीकी सहायक रोजगार सेवकों से कहा कि ग्राम पंचायत में दिले पेमेंट की स्थिति उत्पन्न ना हो यदि कहीं मास्टर रोल दिले होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीओ पंचायत श्रवन कुमार, वरिष्ठ लिपिक साहब अहमद खान ,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता , ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र राम ,नागेंद्र प्रसाद, शशिकांत, जयप्रकाश यादव, प्रशांत यादव, बलिराम, प्रीति सिंह, चांदनी शुक्ला, शिक्षा राय, गरिमा मिश्रा ,वंदना सिंह, आनंद सरोज आदि लोग उपस्थित थे।


