Gazipur news:मातृभूमि संगठन की धरना लाई रंग गड्ढा पाटने का कार्य शुरू

रिपोर्ट:सुरेश चन्द्र पाण्डेय
जखनियां गाजीपुर। भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के जखनियां तहसील के मंदिर पर मातृभूमि संगठन की संरक्षक नीरज सिंह अजेय के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में जखनिया के सड़कों के जर्जर होने पर 16 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक धरना प्रदर्शन किया था किया था ।जिसके बाद मुख्य तहसील दिवस पर पर आए डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी को निर्देश दिए थे।जिसमे पीडब्ल्यूडी अधिकारी शशि पाल बौद्ध ने कल से ही सड़क पर गिट्टी डालने का वादा किया था ।जिसमें आज सुबह से ही जखनिया के सड़कों के गड्ढे को गिट्टी डालने का कार्य शुरू हो गया है ।जिससे यहां की जनता को लग रहा है को अब जर्जर सड़क से निजात मिलेगी। इस सिलसिले में मातृभूमि संगठन के संरक्षक नीरज सिंह अजेय ने कहा कि सड़क पर गिट्टी डालने का कार्य शुरू हो गया है।लेकिन स्थानीय लोग भी सड़क का मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है तो इसकी शिकायत करें पूरी तरह से सड़क मजबूत और पारदर्शी बननी चाहिए।



