आजमगढ़ के बिलरियागंज पुलिस ने अन्तर्जनपदीय दो चोरो को गिरफ्तार कर चोरी का किया पर्दाफास

रिपोर्ट: रोशन लाल
बिलरियागंज/आज़मगढ़:स्थानीय थाना के उ0नि0 शिव कुमार यादव मय हमराह द्वारा गोरिया नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनो की चेकिंग कर रहे थे इसी बीच दो मोटर साईकिल से दो व्यक्ति नसीरपुर की तरफ से नहर के रास्ते पर आते दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे अशंका होने पर मोटर साईकिल सवारो को पुलिस ने हिरासत मे लेकर नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम राजकुमार पुत्र जितेन्द्र निवासी ग्राम गड़ेरी पट्टी थाना जीयनपुर जनपद- आजमगढ बताया जिसके कब्जे से 750 रूपये तथा चोरी की पैशन प्रो0 मोटर साईकिल बरामद किया ।तथा दूसरे ने अपना नाम चन्दन पुत्र भुल्लर निवासी ग्राम कालेपुर थाना दीदारगंज जनपद -आजमगढ बताया जिसके कब्जे से 650 रूपये नगद तथा चोरी की पैसन प्रो मोटर साइकिल बरामद किया गया ।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि हम दोनो साथी है और हम लोगो के पास जो मोटर साईकिल है वह चोरी की है जिसे अम्बेडकर नगर जनपद से चुराया गया था । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग रेलवे स्टेशन तथा भीड़ भाड़ वालो स्थानो पर मोबाईल चोरी , पर्स चोरी तथा कभी- कभी रात्रि मे दुकानो का ताला तोड़कर चोरी भी कर लिया करते है।इसी कड़ी मे 11 अगस्त की रात्रि मे पटवध सरैया बाजार मे एक् किराने की दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अन्दर से सरसो का तेल 04 पेटी बैल कोल्हु तथा कुछ नगदी लगभग 8500/ रूपये मिलकर चोरी किये थे । नगद पैसे जो हम लोगो के पास है।तथा चोरी के शेष पैसे हमारे पास बचे है । अभियुक्तगणो के द्वारा चेचिस नम्बर को खुरचकर नम्बर प्लेट को फर्जी लगाकर अनुचित लाभ के लिये इस्तेमाल किया गया है । पुलिस ने उक्त अभिकयों को संबंधित धाराओं में चालान भेज दिया।



