मेडिकल कॉलेज में मरीजों को खाना बांट रहे युवक के साथ बाउंसरों ने की मारपीट,पीड़ित युवक ने थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ बाउंसरो का नया कारनामा सामने आता है।जहा कभी मरीजों के परिजनों से अभद्रता करना हो या मारपीट एक बार फिर मेडिकल में पदस्थ बाउंसरों ने ऐसे युवक की जमकर पिटाई कर दी जो मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों और जरूरतमन्दों को भोजन बांट रहा था।इस दौरान वहां मौजूद बाउंसरों ने युवक को अपशब्द कहते हुए वहां से जाने को कहा वही जब युवक ऋतिक वाल्मीक ने अपशब्द कहने से मना किया तो बाउंसर संदीप गोश्वामी और अन्य बाउंसरों ने मारपीट कर घायल कर दिया।जहा पीड़ित युवक के द्वारा अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट गढ़ा थाने में दर्ज करवाई है।वही पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button