आजमगढ़:आज़ाद नेता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जहीर खान की पुण्य तिथि पर हजारों गरीबों को बाटा क्म्ब्ल

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़

आजमगढ़ जिला के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोंछा गांव निवासी आज़ाद नेता जाहिद खान उर्फ़ घड़ी द्वारा 16 जनवरी को अपने मकान पर अखिल भारतीय समरसता विचार मंच के तत्वधान मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कामरेड जहीर खान की 24 वी पुण्यतिथि पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया था।जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथ बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद डॉक्टर बलराम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद वहां मौजूद सैकड़ो महिला पुरुषों को कंबल वितरण किया। यह कंबल वितरण का कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कामरेड जहीर खान के पोते आजाद नेता द्वारा हर साल किया जाता है। इसी कड़ी में उन्होंने लगभग एक सप्ताह पहले आजमगढ़ शहर के नेहरू हाल में जिले के 22 ब्लॉकों के महिला पुरुषों को आमंत्रित कर कंबल वितरण किया था । इसी कड़ी में उन्होंने 16 तारीख को अपने प्रतिष्ठान से हजारों गरीब महिला पुरुषों को कंबल वितरण समारोह में आत्रित किया था जिसमें क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने अपने कर कमलों से गरीब महिला पुरुषों को कंबल वितरण किया। इस मौके पर हरिकेश यादव गीत संगीत और लोक गीत के माध्यम से लोगों का मन मोहते रहे।

Related Articles

Back to top button