महिला को ब्लैकमेल कर लेउड़े जेवर, घटना की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद

Blackmailed a woman and took away her jewellery, incident captured in CCTV footage

जबलपुर में शनिवार को महिलाओं के साथ ठगी की दो वारदात सामने आई है। कोतवाली में सागर निवासी ज्योति जैन से हुई वारदात के बाद महिलाओं से हुई एक और ठगी का मामला सामने आया है। कैंट थाना के कटंगा लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने तीन लोगों ने श्रीमती टाटिया को रोका और सोने के जेवर खुद को पुलिस कर्मी बताकर उतरवा लिए। इसके बाद तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जिस गैंग ने कोतवाली में वारदात को अंजाम दिया था,उसी गैंग ने कटंगा में भी लूट की है। एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार सेंड ने बताया कि महिला के पास पहुंचते ही आरोपियों ने पहले उसके पैर पड़े उसके बाद महिला से बात करने लगे जो तीन व्यक्ति कोतवाली में ज्योति जैन के पास दिखाई दिए थे वही लोग कटंगा के पास महिला के साथ ठगी करते हुए देखे गए हैं कैंट और कोतवाली पुलिस अब पुलिस बनकर महिलाओं के साथ ठगी करने वाली की सर गर्मी से तलाश कर रही है,

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button