पटवारी पर एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर पटावरी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Patwari union on indefinite strike over filing of FIR against Patwari

जबलपुर जिले के पटवारी संघ के द्वारा अपने साथी पटवारी चरगवां के राजेन्द्र कुंदे के विरुद्ध बिना वीभागीय जाँच के चरगवां थाना प्रभारी द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले को लेकर तहसीली कार्यालय में अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दी है।जहा राजेन्द्र कुंदे कि जमीन संबंधी शिकायत सुनीता बाई के द्वारा की गई थी।जिसमे बिना किसी जांच के थाना प्रभारी के द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पटवारियों ने हड़ताल कर तत्काल पटवारी राजेंद्र कुंदे को जमानत दिए जाने और थाना प्रभारी को बिना जांच कर एफआईआर दर्ज करने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।वही पटवारियों का कहना है की जबतक पटवारी राजेंद्र कुंदे को न्याय नही मिलता है पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



