संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने चीनी नववर्ष संदेश जारी किया

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 25 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आगामी वसंतोत्सव यानी सर्प वर्ष के अवसर पर वीडियो भाषण दिया और सभी को वसंतोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

गुटेरेस ने कहा कि सांप बुद्धिमता, दृढ़ता और पुनर्जन्म का प्रतीक हैं। “विश्व के लिए इन कठिन क्षणों में, आइए हम इन गुणों से मार्गदर्शन लें और शांति, समानता और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें।”

गुटेरेस ने कहा, आइए हम सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाने की आशा और दृढ़ संकल्प के साथ नए साल और नई शुरुआत का स्वागत करें।

अपने भाषण में गुटेरेस ने सर्प वर्ष में स्वास्थ्य, खुशी, समृद्धि और नवीनीकरण की कामना की और संयुक्त राष्ट्र, बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग के दृढ़ समर्थन के लिए चीन और चीनी लोगों को धन्यवाद दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button