घोसी के मानिकपुरजमीनहाजीपुर स्थित गौशाला के केयरटेकर को घायल कर बदमाश चार पशु उठा ले गए।

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली के मानिकपुरजमीनहाजीपुर स्थित गौशाला में कार्यरत केयरटेकर को शुक्रवार/शनिवार की रात्री में अज्ञात बदमाशो ने मारपीट कर घायल करने के साथ चार गोवंश को जबरन साथ लेगये। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। इसको लेकर ग्राम प्रधान उमेशचौहान ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया।
क्षेत्र के मानिकपुरजमीनहाजीपुर गाव मे गौशाला स्थित है। पशुओ के देखरेख के लिए गाव के ही मंजीतचौहान केयरटेकर के रूप में नियुक्त हैं। केयर टेकर मंजीतचौहान के अनुसार शुक्रवार/शनिवार की रात्री को वह अपने साथी राममिलनचौहान के साथ पशुओ की देखभाल कर रहे थे। देर रात्री आधादर्जन की संख्या में अज्ञात बदमाश आकर मुह में कपड़ा ठूस कर लातघुसो से मारने के साथ केयरटेकर मंजीतचौहान एवं राममिलनचौहान को कमरे में बन्द कर दिया।उसके बाद साथ लाये वाहन मे चार पशुओ को साथ ले कर भाग गए। आरोप लगाया की अपराधि धमकी देते गए कि अब गौशाला में सोने और रखवाली करने आये तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। रात में ही सूचना मिलते ही कोतवाल मनोजसिंह दल बल के साथ पहुँच गए। पुलिस को आते देख कर सभी अपराधी फरार हो गए। इस सम्बन्ध में कोतवाल मनोजसिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही गौ तस्कर पकड़ में आजाये गे।



