थाना समाधान दिवस में 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमे से 4 मामलों का मौके पर निस्तारण

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश अग्रवाल और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 12 मामले पुलिस से संबंधित थे और 13 मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे। अधिकारियों ने मौके पर ही चार मामलों का निस्तारण किया जबकि शेष शिकायतों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। थाना समाधान दिवस में पहुंचे उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का निपटारा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को समयबद्ध तरीके से हल किया जाए। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर पूरी गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।थाना समाधान दिवस में हिस्सा लेने आए लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। हालांकि कुछ फरियादियों ने उम्मीद जताई कि उनके लंबित मामलों का जल्द निपटारा होगा।अधिकारियों ने बताया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। थाना समाधान दिवस के दौरान अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, कमलाकांत वर्मा, उपनिरीक्षक सूरज सिंह सहित राजस्व निरीक्षक व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।



