चीन के परंपरागत वसंत उत्सव पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शुभकामनाएं

[ad_1]

बीजिंग, 26 जनवरी (आईएएनएस)। वसंत उत्सव चीन का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जो चीनी लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं कांग्रेस के बाद हर वसंत त्योहार आने के पहले चीन के सर्वोच्च नेता शी जिनपिंग ने आम लोगों के बीच जाकर उनको शुभकामनाएं देते हैं।

इस साल 22 जनवरी को ल्याओ निंग प्रांत का निरीक्षण कर रहे चीनी राष्ट्रपति शीतलहर में चुच्याको नामक गांव गए और पिछले साल बाढ़ से पीड़ितों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि जनता के सबसे कठिन वक्त में पार्टी और सरकार हमेशा जनता के पास खड़ी है। पार्टी और सरकार निश्चित ही जनता की कठिनाई दूर कर पुनर्निमाण में मदद देती है।

शी जिनपिंग हमेशा आपदाग्रस्त क्षेत्र, गरीब क्षेत्र और पुराने क्रांतिकारी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का ख्याल रखते हैं। 18वीं सीपीसी कांग्रेस के बाद आने वाले पहले वसंत त्योहार के पहले शी जिनपिंग उत्तर पश्चिमी चीन के कानसु प्रांत के सुदूर पहाड़ों में युएंकु गांव और पुललिंगको गांव गए। उन्होंने किसानों के घर जाकर उनसे बातचीत की और उनके जीवन की वास्तविक स्थिति जानी।

शी जिनपिंग अकसर बोलते हैं कि सीपीसी का मूल उद्देश्य जनता को सुखमय जीवन दिलाना है। सीपीसी केंद्रीय कमेटी का एक ही मिशन है, आम लोगों को बेहतर जीवन दिलाना। हमें समान कोशिश कर निरंतर सामाजिक निर्माण और प्रशासन का स्तर उन्नत करना और सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार कर जनता की बड़ी और छोटी सभी समस्याओं का अच्छा समाधान करना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button