सहायक विकास अधिकारी सेवा संघ मऊ के पदाधिकारीओ का हुआ चयन। राजकमल बने जिलाअध्यक्ष। 

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। मऊ। सहायक विकास अधिकारी सेवा संघ पंचायत मऊ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ यादव के सेवानिवृत होने के बाद विकास भवन मे कार्यक्रम आयोजित कर रवींद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में नई कार्यकरणी का गठन किया गया। जिसमें वडराव के सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजकमल अध्यक्ष एवं राजेश तिवारी को महामंत्री चुना गया।

प्रभारी सहायक विकास अधिकारी आदित्य सिंह के प्रस्ताव पर अध्यक्ष पद के लिए वडराव के राजकमल, उपाध्यक्ष पद के लिए कोपागंज के विजय शंकर सिंह, महामंत्री पद के लिए घोसी के राजेश तिवारी, संगठन मंत्री पद के लिए परदहा के रमेश चन्द्र, सचिव पद के लिए रतनपुरा के रवींद्र यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए रानीपुर के सुनील कुमार, संरक्षक पद के लिए पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत सुरेंद्र यादव के नाम का सभी उपस्थिति सदस्यों ने समर्थन किया। इस तरह से सभी 7 पदों पर पदाधिकारी सर्वसंमति से चुने गए।

बधाई देने वालों में पंकज मल्ल, आदित्य सिंह,राम नरेश यादव, एशामुद्दीन अहमद, जयराम प्रसाद,अवधेश सिंह , सुधीर कुमार, आदि रहे।

Related Articles

Back to top button