Azamgarh news :50 हजार रुपये का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

50 हजार रुपये का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना देवगाँव पर प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह द्वारा अभिलेखों के परीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि हरियाणा प्रांत के शातिर अपराधियों का एक संगठित अंतरप्रांतीय गिरोह सक्रिय है, जिसका सरगना सुनील कुमार पुत्र रामकुमार पुनिया निवासी रुपावास, सिरसा (हरियाणा) है। उक्त गिरोह अपने सहयोगी विकास सोरण पुत्र किताब सिंह निवासी कोथकला, हिसार (हरियाणा) के साथ मिलकर अवैध शराब तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। दिनांक 15.02.2023 को इस गिरोह द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस द्वारा बरामद करते हुए थाना देवगाँव पर मु0अ0सं0 70/23 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया तथा गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 390/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना थाना मेंहनगर से प्रचलित है।

इसी क्रम में दिनांक 20.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा घोषित 50,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेंहनगर पुलिस व STF फील्ड यूनिट प्रयागराज की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त विकास सोरण पुत्र किताब सिंह निवासी कोथकला, हिसार (हरियाणा) को दिनांक 18.04.2026 को समय 18:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर थाना स्थानीय में दाखिल किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियुक्त पर पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा ₹25,000 तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा ₹50,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button