कांगो हिंसा : यूएन अधिकारी ने जताई चिंता, कहा – तेजी से बिगड़ रहे हैं हालात

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

संयुक्त राष्ट्र, 27 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों ने पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआरसी) में बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त की। यूएन की सहायक महासचिव जॉयस मसूया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक आपातकालीन बैठक में कहा, ‘स्थिति तेजी से बिगड़ रही है।’

मसूया ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में सैकड़ों नागरिक मारे गए या घायल हुए हैं, हजारों लोग गोलाबारी से बचने के लिए अपने घरों या शेल्टर से भाग गए हैं।

उत्तरी किवु और दक्षिणी किवु प्रांतों में एम23 विद्रोहियों की हालिया बढ़त के कारण तनाव बहुत बढ़ गया है। विद्रोहियों ने साके पर कब्जा कर लिया है। यह शहर उत्तरी किवु की राजधानी और एक प्रमुख क्षेत्रीय केंद्र गोमा से पहले सरकारी बलों के लिए अंतिम बचाव गढ़ माना जाता है।

शांति अभियानों के लिए यूएन के अवर महासचिव जीन-पियरे लैक्रोइक्स ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र टकराव के फिर से शुरू होने से बहुत परेशान है।

युक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यूएन प्रमुख, ‘पूर्वी डीआरसी में बढ़ती हिंसा से बहुत चिंतित हैं।’ गुटेरेस ने तत्काल युद्धविराम की अपील की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी कांगो में 2025 की शुरुआत से 400,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जहां कांगो सेना और सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष तेज हो गया है।

इससे पहले 25 जनवरी को, संयुक्त राष्ट्र ने बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में उत्तर किवु प्रांत की राजधानी गोमा से गैर-आवश्यक कर्मचारियों को अस्थायी रूप से हटाने का फैसला किया है। नांतरण उत्तर किवु में मानवीय सहायता प्रदान करने और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से समझौता नहीं करेगा।

संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह फैसला प्रशासनिक कर्मचारियों और उन लोगों को प्रभावित करेगा जो अपने कार्यों को दूर से भी पूरा कर सकते हैं।

बयान के मुताबिक इस आदेश की वजह से उत्तर किवु में मानवीय मदद पहुंचाने, नागरिकों की सुरक्षा के प्रति यूएन की प्रतिबद्धता से कोई समझौता नहीं होगा।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, खाद्य वितरण, मेडिकल मदद, शेल्टर और कमजोर समुदायों की सुरक्षा सहित महत्वपूर्ण कार्यों को जारी रखने के लिए आवश्यक कर्मचारी जमीन पर ही मौजूद हैं। सुरक्षा स्थिति के बेहतर होने पर अस्थायी ट्रांसफर का फिर से आकलन किया जाएगा।

–आईएएनएस

एमके/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button