नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में विशेष समापन घंटी बजाने का समारोह आयोजित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में 27 जनवरी को चीनी नववर्ष के उपलक्ष्य में विशेष समापन घंटी बजाने का समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर न्यूयॉर्क में चीनी जनरल कौंसुलर छन ली ने कहा कि चीन में खुलेपन का विस्तार होने के चलते हम अमेरिका और पूरी दुनिया के लोगों का चीन में आकर विकास के अवसर साझा करने का स्वागत करते हैं। आशा है कि चीन-अमेरिका आर्थिक सूत्र नववर्ष में और मजबूत होगा और दोनों देशों व वैश्विक लोगों को ज्यादा लाभ पहुंचाएगा।

उत्तरी अमेरिका स्थित चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के स्टेशन के जिम्मेदार व्यक्तियों और अन्य चीनी मीडिया व उद्यमों के प्रतिनिधियों ने भी समापन घंटी बजाने के समारोह में भाग लिया।

इसके साथ, सीएमजी का स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो फिर एक बार नैस्डैक बिल्डिंग की 36.6 मीटर ऊंची स्क्रीन पर बारी-बारी से प्रसारित किया गया। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब सीएमजी का स्प्रिंग फेस्टिवल गाला इस प्रतिष्ठित बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button