ठंड में गरीबों तक सहायता पहुंचाना है हमारा कर्तव्य: सांसद 

सांसद व तहसीलदार ने तहसील ज्ञानपुर के ग्राम  बैरिपरवा व बवाई, खड़गपुर में जरूरतमंदों, असहायों को वितरित किया कंबल

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। तहसील ज्ञानपुर के ग्राम बैरिपरवा व बवाई खड़गपुर में मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, ब्लॉक प्रमुख ज्ञानपुर प्रतिनिधि अखिलेश्वर सिंह व तहसीलदार अजय सिंह द्वारा बुजुर्गों, गरीबों व असहायों को कंबल वितरण किया गया।

इस दौरान सांसद ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। सरकार की योजनाओं के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी मैं हर संभव मदद करने के लिए तत्पर हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी योजनाओं को यथार्थ के धरातल पर वंचित एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार ने कहा कि शीतलहर के दृष्टिगत कंबल वितरण करना इंसानियत व सामाजिक सरकारों से युक्त है। इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनकर हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने अपील किया कि जिस प्रकार बढ़ते ठंड के प्रकोप के दृष्टिगत शासन के द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है। उसी प्रकार जनपद के प्रबुद्धजन, सक्षम और संपन्न लोग भी कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य में हिस्सा ले और इसे आगे बढ़ाएं जिससे कि गरीब असहाय लोगों को भी संबल और सुविधाओं का लाभ मिल सके।

 

इनसेट

 

औराई में भी वितरित किया गया कंबल

 

तहसील औराई के तहसीलदार सुनील कुमार द्वारा ग्राम सहसेपुर हरचहारपट्टी में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। तहसीलदार औराई सुनील कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी विशाल सिंह के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धजनों,असहाय व गरीबों के मध्य जाकर ठंड से बचने के लिए कंबल व गर्म वस्त्र का वितरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button