अटेवा के जिलाध्यक्ष नीरज राय के नेतृत्व मे कर्मचारियों ने यू पी एस का विरोध करते हुए उसको जलाया

 

घोसी। मऊ।घोसी तहसील क्षेत्र के गोण्ठा स्थित बी आर सी के प्रांगण मे मंगलवार को अटेवा के जिलाध्यक्ष नीरज राय के नेतृत्व में पुरानी पेंशन के समर्थन तथा यू पी एस के विरोध में नई पेंशन योजना को जलाया गया। एन.एम.ओ.पी.एस. इंडिया और अटेवा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के आह्वान पर नीरज राय जिलाध्यक्ष अटेवा मऊ के नेतृत्व में आज मऊ जिले के सभी शिक्षक और कर्मचारी साथियों ने यूपीएस का पुरजोर विरोध किया और यूपीएस के लिए जारी राजाज्ञा के विरोध में बीआरसी गोंठा पर शिक्षक कर्मचारियों ने उसकी प्रतियों को जला कर विरोध जताया।

अटेवा पेंशन बचाओ मंच मऊ आप सभी शिक्षक कर्मचारी साथियों का आभार व्यक्त करता है।

Related Articles

Back to top button