तमिलनाडु : तिरुपुर में ट्रक को ओवरटेक कर रही बस पलटी , दो छात्रों की मौत 21 घायल

[ad_1]

तिरुपुर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के तिरुपुर में गुरुवार सुबह चेंगापल्ली के पास एक बस पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब एक प्राइवेट बस पुराने तिरुपुर बस स्टैंड से इरोड की ओर जा रही थी। इस बस में कॉलेज के छात्र सवार थे। सलेम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेंगापल्ली के पास बस चालक ने एक मालवाहक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे बस का नियंत्रण खो गया और वह अचानक पलट गई।

इस घटना में इरोड के एक निजी कॉलेज के दो छात्र पेरियासामी और हरिकृष्णन की मौत हो गई। जबकि घायल हुए 21 अन्य लोगों को पेरुंदुरई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि हादसे में घायल हुए 21 लोगों में से पांच की हालत गंभीर है।

इस दुर्घटना के कारण सलेम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग दो किलोमीटर तक यातायात बाधित रहा। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही तिरुपुर जिला पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार यादव ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान पुलिस ने रास्ते को खोल दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 26 जनवरी को तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बरगुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। जहां ट्रक और मवेशियों को ले जा रही एक लॉरी में टक्कर हो गई थी, जिसमें चार लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना कृष्णागिरी-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई थी।

–आईएएनएस

एफएम/केआर

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button