गुजरात : गांधीनगर में भाजपा कार्यालय में दिल्ली चुनाव की जीत का जश्न, मंत्री ऋषिकेश पटेल का केजरीवाल पर तंज

[ad_1]

गांधीनगर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब तीन दशक बाद भाजपा की शानदार जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में गुजरात के गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को दिल्ली की जीत की बधाई दी।

गुजरात सरकार के आरोग्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ‘फ्री वाली रेवाड़ी’ अब बंद हो चुकी है। दिल्ली में अब डबल इंजन की सरकार काम करेगी और विकास का परचम लहराएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में फैलाई गई झूठ की राजनीति का वहां की जनता ने सही तरीके से जवाब दिया है। दिल्ली सिर्फ दिल्ली के लोगों की नहीं, बल्कि पूरे भारत की है। वहां पर विभिन्न राज्यों से लोग आते हैं और वहां व‍िकास कार्यों पर नजर रखते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग समझ चुके थे कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो उनके विकास के लिए काम कर रही है। अब डबल इंजन की सरकार द‍िल्‍ली की जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। भाजपा की विकास की राजनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए पटेल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में विकास की बात की और सबका साथ, सबका विकास की नीति को अपनाया। इस नीति पर विश्वास करते हुए दिल्ली की जनता ने भाजपा को जीत दिलाई। अब दिल्ली में भी विकास का सूरज चमकेगा।”

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा 47 सीटों पर लीड कर रही है, तो वहीं आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हार का मुंह देखना पड़ा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 3,186 वोटों से चुनाव हार गए हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने जीत हासिल की है।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button