ब्लॉक स्तरीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी अभय पांडे हुए नियुक्त । 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

बरहज ,देवरिया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित हीरक जयंती अंतर्जनपदीय विविध प्रतियोगिता -2025 के अंतर्गत स्थानीय रंजू सिंह महाविद्यालय को भलुअनी ब्लॉक काअभय पाण्डेय को नोडल केंद्र नामित किया गया है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तरीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 13, 14 एवं 15 फरवरी 2025 को नोडल केंद्र पर किया जाएगा। इसमें ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के छात्र/छात्राएं भाग लेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सूचना दे दी गई है। वही इंटरमीडिएट एवं महाविद्यालय को लिखित सूचना भेज दी गई है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर संत विनोबा पीजी कॉलेज, देवरिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं दीनदयाल ज्ञान उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित की जाएगी। जहां विजय प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button