धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती

आजमगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के हरिबंसपुर स्थित रैदास मंदिर गुरुधाम पर बड़े ही धूमधाम के साथ 600वीं रविदास जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई है। बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे लोगो ने संत शिरोमणि रविदास का दर्शन पूजन कर भजन कीर्तन किया। इस दौरान लोगों ने संत रैदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सामाजिक क्रांति के पुरोधा जिन्होंने अंध विश्वास के खिलाफ जंग छेड़ा था। इस दौरान गोविंद प्रसाद, केवल राम, राजेंद्र प्रसाद, राम प्रसाद राम, जमुना प्रसाद, शिवचरन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



