आजमगढ़:बिजली की चपेट में आने से स्लाइडिंग कारीगर की मौत

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगाँवा गांव निवासी अमरजीत चौहान (40) पुत्र शंकर चौहान वाराणसी मे स्लाइडिंग का कार्य करते समय बिजली की चपेट में आ गया था जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था जिसका वाराणसी में ही इलाज चल रहा था बृहस्पतिवार की दोपहर में इलाज के दौरान अमरजीत चौहान की मृत्यु हो गई।मृत्यु की खबर मिलते ही पुरे परिवार मे कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगांवा का निवासी अमरजीत चौहान 40 वर्ष पुत्र शंकर चौहान कई वर्षो से वाराणसी में स्लाइडिंग का कार्य करते थे रोज की भांति वह बुधवार को भी स्लाइडिंग का कार्य कर रहे थे उसी समय वह बिजली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों द्वारा आनन फानन मे इलाज हेतु अस्पताल में ले गए। बृहस्पतिवार के दोपहर में इलाज के दौरान अमरजीत चौहान की मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्री का पिता था एक पुत्री का विवाह हो चुका है। मृतक बनारस में ही रहकर स्लाइडिंग का कार्य करके अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता था।

Related Articles

Back to top button