आजमगढ़:किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

Azamgarh: Accused of molesting a teenager arrested

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:पुलिस के अनुसार 28 जनवरी को आवेदिका थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी संदीप कन्नौजिया पुत्र प्रहलाद कन्नौजिया निवासी मसुरियापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री के साथ घर में घुसकर छेड़खानी की गयी, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 26/25 धारा 3(5)/74/115(2)/352/351(2)/131/333 बी.एऩ.एस बनाम 1.संदीप पुत्र प्रहलाद 2.रंजू पुत्री प्रहलाद 3.अप्पल पत्नी राजू, 4.प्रहलाद पुत्र लालचन्द, 5.मालती पत्नी प्रहलाद निवासीगण ग्राम मसुरियापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के विरुध्द दिनांक 28.01.25 को पंजीकृत किया गया है। जिसमे बाद विवेचनात्मक कार्यवाही व पीड़िता का बयान बयान 180 व 183बीएनएसएस के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 7/8पाक्सो एक्ट की बढोतरी किया गया है।इसी कड़ी मे 14 फ़रवरी को म0उ0नि0 पूनम विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप कन्नौजिया पुत्र प्रहलाद कन्नौजिया निवासी मसुरियापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष को हाजीपुर चौराहे से समय करीब 09.45 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया।पूछताछ का विवरण – संदीप कन्नौजिया पुत्र प्रहलाद कन्नौजिया निवासी मसुरियापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष से पूछताछ पर जुर्म से इन्कार करते हुए अपना बयान अपने वकील के माध्यम से अदालत में देना बता रहा है।

Related Articles

Back to top button