आजमगढ़:कृषि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्रों की फाइनल परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ

Azamgarh: Final examinations of first year students in Agriculture College begin from February 17

आजमगढ़।कृषि महाविद्यालय कोटवा, में कृषि स्नातक की प्रथम वर्ष के छात्रों की फाइनल परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी हैं I जोकि 28 फरवरी तक निर्धारित की गई है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह ने परीक्षा आयोजन से सम्बंधित सभी तैयारियों का जायजा लिया I साथ ही साथ सभी सहायक प्राध्यापकों को भी सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिए I परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दीं I आपको अवगत करा दे कि इन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी समय से (10 फरवरी से 15 फरवरी तक) आयोजित कर ली गयी हैं l यह परीक्षाएं सी सी टी वी की निगरानी में आयोजित करायी जा रही है Iइस कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ रेनू गंगवार ने दी।

Related Articles

Back to top button