Azamgarh news:ब्लॉक सभागार में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन

(सुपर फास्ट टाइम्स ब्यूरो चीफ आफताब आलम)

आजमगढ़:ब्लॉक मुहम्मदपुर के सभागार में ब्लॉक स्तरीय मेरी माटी ,मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए ततपश्चात प्राथमिक रंजीत पट्टी के छात्राओ , द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने पर छात्राओं अध्यापक एवं ग्राम प्रधान पुत्र शनि गुप्ता को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का मान रखा और कार्यक्रम को सफल बनाया आप सभी बधाई के पात्र हैं,खंड विकास अधिकारी डॉ आराधना त्रिपाठी ने मेरी माटी ,मेरा देश कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांव से गाजे बाजे के आई हुई मिट्टी एवं चावल को मिलाया गया और एक कलश में रखा गया जो जनपद में होने वाली मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में गाजे बाजे के साथ जाएगी इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीओ पंचायत सरवन कुमार, एडीओ समाज कल्याण ऋषिकेश, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जिया लाल यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान ,शाहाब अहमद खान ,ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र राम, नागेंद्र प्रसाद, बलराम, प्रशांत यादव ,जेपी यादव ,मनीष मनीष यादव ,आनंद सरोज ,रोहित सोनकर, गरिमा मिश्रा ,चांदनी शुक्ला , प्रीति सिंह, खंड प्रेरक अजय सिंह,हरिकेश, प्रधान इकबाल उर्फ चुन्नू, अरविंद यादव उर्फ पिंटू ,वीर बहादुर ,प्रमोद कुमार ,राकेश यादव,शनि गुप्ता, संजय कनौजिया, बेचन लाल भारती, राकेश कुमार, लालधारी आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button