Azamgarh News:चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत।

चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत।

पवई आजमगढ। पवई थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मृतक आशाराम प्रजापति 48 वर्ष मिल्कीपुर बाजार मे मेडिकल स्टोर चलाते है।मृतक पुत्र अंश प्रजापति 20 वर्ष मिल्कीपुर बाजार मे लाईब्रेरी मे पढ़ाई करता था। रात लगभग 9:30 बजे दुकान बढा कर पिता,पुत्र बाइक से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से अपने गांव हमीरपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही अपने गांव हमीरपुर नाले वाली पुलिया के पास पहुंचे कि इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता,पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के पास एक पुत्र एक पुत्री है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने और आरोपी वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button