महाशिवरात्री के पावन अवसर पर रुद्राभिषेख शिव विवाह के बाद हजारो भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रशसाद

On the auspicious occasion of Mahashivratri, thousands of devotees accepted Mahaprasad after Rudrabhishekh Shiva marriage.

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी- भिवंडी टेमघर इलाके के सिद्धिविनायक कॉम्प्लेक्स में स्थित श्री सिद्धिविनायक शिव मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रुद्राभिषेख के साथ महाभण्डारा का आयोजन किया गया। इस महापर्वपर लगभग ३ हजार से ज्यादा महिला व षुरूष भक्ति भाव के साथ इसका लाभ उठाया।
सिद्धि नारायण ग्रुप के मालिक नारायण मच्छा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवम डेवलपर्स के मालिक सागर मच्छा अपनी पत्नी पूजा सागर मच्छा व कई अन्य लोगों के साथ रात्री ८ बजे से १२ बजे तक विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेख किया।तत्पश्चात बिधिवत भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की शादी हुई।इस दौरान मंदिर पर भोले भंडारी के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों के लिए अल्पहार की व्यवस्था सिद्धि नारायण ग्रुप द्वारा किया गया था।तत्पश्चात दूसरे दिन यानी गुरुवार को दोपहर में १२ बजे से शाम को तीन बजे तक महाभण्डारा का आयोजन किया गया था।जहां पर महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान तकरीबन ३ हजार लोगों ने महाप्रसाद का लाभ उठाया।पूजा से लेकर भंडारा तक का सारा आयोजन खुद नारायण मच्छा,मनोज गुज्जा,राकेश कुलकर्णी ,मच्छा परिवार व सिद्धि नारायण परिवार के देखरेख में संपन्न हुआ।सिद्धि नारायण ग्रुप के मालिक नारायण मच्छा ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत १४ वर्षों से अनवरत जारी है।बता दे कि नारायण मच्छा भिवंडी के प्रसिद्ध भवन निर्माता है।जो विगत २३ वर्षों से शहर में बिल्डिंग निर्माण का काम कर रहे है।इसके साथ ही भिवंडी के प्रसिद्ध रामेश्वर मंदिर,मानसरोवर शिव मंदिर,सुभाष नगर के शिवशंकर मंदिर सहित शहर के सभी शिव मंदिरो में धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योंहार मनाया गया।

Related Articles

Back to top button