गंभीरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी 48 घंटे के अंदर की एक और गिरफ्तारी, पकड़ा गया अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ बदमाश

Gambhirpur police got a big success, another arrest within 48 hours, a miscreant was caught with illegal pistol and cartridges

 गंभीरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी 48 घंटे के अंदर फरार दो गैंगस्टर के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वही आज , अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आजमगढ़ 3 मार्च : गम्भीरपुर थाने की पुलिस ने अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ किया एक अभियुक्त को गिरफ्तार। उ0नि0 विजय कुमार शुक्ल मय हमराह उ0नि0 रामधनी, का0 मिथलेश कुमार यादव का0 अमित कुमार सरोज द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर अभियुक्त सेराज पुत्र मोहम्मद मुस्लीम निवासी रंजीत पट्टी मोहम्मदपुर बजार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को एक  तमंचा .315 बोर व 01  जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ मुजफ्फरपुर इस्माइलगंज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर पर मु0अ0सं0 66/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button