आजमगढ़:हरैया ब्लॉक प्रमुख के किलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम से किया अविस्वास प्रस्ताव लाने की मांग

The area Panchayat members demanded the DM to bring a no-confidence motion against the Haraiya Block Pramukh

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:क्षेत्र पंचायत समिति हरैया के सदस्यों ने मंगलवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को पत्रक सौंप कर ब्लॉक प्रमुख हरैया संदीप पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के मांग किया।ज्ञापन देने आए लोगों ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख हरैया संदीप पटेल द्वारा विकास कार्यों में धांधली की जाती है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों का मानदेय नहीं दिया जाता है, करीब 3.7 लाख रुपए मानदेय का गबन कर लिया गया। जब इस बाबत ब्लॉक प्रमुख से मुलाकात की जाती है तो उनके द्वारा अनदेखा करते हुए धमकी दी जाती है। पूर्व में गबन की जांच करने के लिए बीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कार्य योजना नहीं लिया जाता है और न ही उनके क्षेत्र में कोई विकास कार्य कराया जाता है। आए दिन ब्लॉक प्रमुख द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न करना आम बात हो गई। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में वंदना, बनारसी लाल, मंजू, संतोष, अंजनी, रीमा, नीतीश कुमार पाठक, लालमुनि आदि उपस्थित रहे।इस बाबत ब्लॉक प्रमुख हरैया संदीप पटेल से बात की गई तो उन्होंने जानकारी न होने का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।Azamgarh: Members of Kshetra Panchayat Samiti Haraiya handed over a memorandum to District Magistrate Navneet Singh Chahal on Tuesday demanding a no-confidence motion against Block Pramukh Haraiya Sandeep Patel. People who came to submit the memorandum said that Block Pramukh Haraiya Sandeep Patel indulges in rigging in development works. The honorarium of Kshetra Panchayat members and Gram Pradhans is not given, about 3.7 lakh rupees of honorarium has been embezzled. When the Block Pramukh is met in this regard, he ignores and threatens. Earlier, an application was given to the BDO to investigate the embezzlement but there was no hearing. They alleged that the work plan is not taken from the Kshetra Panchayat members nor any development work is done in their area. Harassment of Kshetra Panchayat members by the Block Pramukh has become a common thing. It has been decided to bring a proposal against the Block Pramukh regarding all these issues. Among those who submitted the memorandum were Vandana, Banarasi Lal, Manju, Santosh, Anjani, Reema, Nitish Kumar Pathak, Lalmuni etc. When Block Pramukh Haraiya Sandeep Patel was contacted in this regard, he refused to say anything citing lack of information.

Related Articles

Back to top button