बिलरियागंज बजार में 26 अक्टूबर को सांसद निरहू जी करेंगे शिव शक्ति समिति के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज बाजार के पुराने चौक पर स्थित शिव शक्ति समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित की गई है।बता दें कि बिलरियागंज का मेला 26 अक्टूबर को लगेगा इसके उपलक्ष्य में 26 अक्टूबर को क्षेत्रीय सांसद दिनेश लाल यादव निरहू जी शिव शक्ति समिति पंडाल का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर विधानसभा गोपालपुर के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय व भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष आजमगढ़ श्री कृष्ण पाल एडवोकेट तथा भारतीय जनता पार्टी से रामपाल सिंह और रामसागर सिंह सहित दर्जनों लीडर मौजूद रहेंगे।मेले में चार चांद लगाने के लिए शिव शक्ति समित द्वारा पंडाल को भव्य तरीके से सजाया जाएगा और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए रास्ता तथा संबोधन की उचित व्यवस्था की जाएगी आप सभी दर्शनशियों से निवेदन है कि इस भव्य उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में आकर समारोह को सफल बनाएं तथा मेले का भरपूर आनंद उठाएं।



