गोंडवाना का धरना 39वें दिन भी जारी रहा..

भाजपा के योगी सरकार में लेखपाल तहसीलदार द्वारा भारत के राजपत्र शासनादेश का अनुपालन न करना घोर अराजकता.

 

अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स जनपद बलिया

बलिया। मा.विशेष सचिव उ.प्र. समाज कल्याण अनुभाग-3, शासनादेश 2 दिसम्बर 2024 द्वारा मा.प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3, शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिये गये दिशा दिर्नेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है का अनुपालन कराने की मांग को लेकर आल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में बलिया सदर माॅडल तहसील पर आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय का जाति प्रमाण -पत्र निर्गत होने तक अनिश्चितकालीन धरना 7 फरवरी 2025 को 39वें दिन भी जारी रहा! संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने कहा कि अंग्रेजी सरकार में बलिया जिले में निवास करने वाली गोंड जाति की जनगणना ट्राइब में की गयी है! उस समय के थानों पर स्थित जन्म-मृत्यु रजिस्टर फौती में भी गोंड ही अंकित है! आजादी के पूर्व के भू- राजस्व अभिलेखों यथा 1290, 1324, 1345, 1356, 1359 फसली में स्पष्ट रूप से गोंड अंकित है जो आज भी कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रुम में सुरक्षित है! इसके बावजूद भी भारत के राजपत्र संविधान शासनादेश की घोर अवमानना करते हुये, मनगढ़ंत गलत आख्या लगाकर आदिवासी जनजाति गोंड की जाति बदलने का षडयंत्र कर रहे हैं लेखपाल व तहसीलदार जिन पर संविधान द्रोह, भारत के राजपत्र का द्रोह, एससी/ एसटी उत्पीड़न एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जानी चाहिए! आगे कहा कि जिले के कई गोंड समुदाय के लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे हैं! 1942 अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बैरिया थाने पर अमर शहीद रामजन्म गोंड जी के स्वतंत्रता संग्राम गाथा से प्रेरणा लेकर गोंड समुदाय अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्षरत रहेगा! संपूर्ण समाधान दिवस पर दिए गए पत्रक के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर द्वारा लिखित रूप से अवगत कराया गया है कि शासनादेश व जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण -पत्र जारी किया जाता है लेकिन वास्तविका जमीनी सच्चाई यह है कि गोंड जाति प्रमाण -पत्र के लिए ऑन लाइन आवेदन करने पर सभी आवेदन लेखपाल व तहसीलदार द्वारा अस्वीकृत कर दिया जा रहा है! राजपत्र, शासन के ही शासनादेश का अनुपालन तहसीलदार व लेखपाल गण द्वारा न किया जाना भाजपा की योगी सरकार में घोर अराजकता है! अरविंद गोंडवाना ने कहा कि आंदोलन के अगले क्रम में आदिवासी गोंडऊ नाच गोंडऊ बाजा हुरुका के साथ होगा विशाल प्रदर्शन! धरना सभा को प्रमुख रूप से अरविन्द गोंडवाना के अलावा संजय गोंड, रामचंद्र गोंड, मैनेजर गोंड, अशोक गोंड, राजकुमार गोंड, सिकंदर गोंड, शिव शंकर गोंड, विनोद गोंड, सुरेश शाह, अनिल गोंड ने भी संबोधित किया!

Related Articles

Back to top button