Jaunpur news:अंजुमन सुभानिया ने अकरम जौनपुरी का किया गुलपोशी

रिपोर्ट- शमीम
मछली शहर (जौनपुर): स्थानीय नगर के मोहल्ला पुरानीबाज़ार शाही मस्जिद के समिप मुन्ना राईन के आवास पर
अंजुमन सुभानिया के द्वारा शायर अकरम जौनपुरी का किया गया गुलपोशी।गुलपोशी प्रोग्राम की शुरुवात उक्त अंजुमन के निज़ामी अबु मोहम्मद और मोहम्मद अनस ने अपने दस्ते के साथ नात पेश किया।गुलपोशी और सम्मानित करने का सिलसिला चलता रहा। प्रोग्राम की अध्यक्षता मुनव्वर राईन, रईस अहमद चौधरी, अशरफ राईन, मास्टर वकील, सुल्तान क़ुरैशी ने किया ।
अंजुमन सुभानिया के अध्यक्ष मोहम्मद अल्फ़ाज़ राईन ने कहा कि पिछले दिनों मछली शहर की इतिहासिक जश्न ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम में शायर अकरम जौनपुरी के नातिया कलाम को पढ़ कर कई डाइस पर हमारी अंजुमन ने प्रथम ,दृतीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया था। उसी को लेकर आज शायर अकरम जौनपुरी का अंजुमन सुभानिया ने गुलपोशी व शील्ड दे कर सम्मानित किया। प्रोग्राम का संचालन सरफ़राज़ राईन ने किया। इस मौके पर महताब आलम, वसीम अहमद, आफताब आलम के अलावाह भारी संख्या में अंजुमन सुभानिया के लोग मौजूद रहे। आखिर में अंजुमन के सिकरेट्री सनी राईन ने खुशी का इजहार करते हुए आए हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।मौके पर उक्त अंजुमन के सरपरस्त महबूब आलम ने जो किसी काम से प्रोग्राम में मौजूद न हो सके तो मोबाइल फोन के माध्यम से शायर अकरम जौनपुरी व अंजुमन के लोगों का शुक्रिया अदा किया।



