Azamgarh :दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
वादी रामदुलारे मौर्य पुत्र स्व0 वशिष्ठ मौर्य निवासी मुस्तफाबाद पो0-जहानागंज थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी अपनी बेटी की शादी नीलमणी पुत्र राजमणी निवासी हैदराबाद उर्फ छतवारा के साथ किया था। वादी की पुत्री को उसके पति व सास द्वारा दहेज के लिए प्रताडित किया जाता था जिससे दिनांक 03/04.01.2025 को इलाज के दौरान वादी की पुत्री की मृत्यु हो गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 04/2025 धारा- 80/85 -बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट बनाम 1. निलमणि मौर्या पुत्र राजमणि मौर्य (पति) 2.जड़ावती मौर्या(जिया) पत्नी राजमणि मौर्या (सास) निवासीगण हैदराबाद छतवारा थाना सिधारी आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
आज शनिवार को उ0नि0 राजबिहारी सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नीलमणी मौर्या पुत्र राजमणी मौर्या सा0 हैदराबाद उर्फ छतवारा थाना सिधारी, आजमगढ़ उम्र करीब 36 वर्ष को छतवारा से हुसैनगंज जाने वाले रास्ते पर यादव ढाबा के सामने रोड समय करीब 13.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button