आजमगढ़:कंधरापुर पुलिस ने मवेशी चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट: मोहम्मद राजिक शेख

आजमगढ़:कंधरापुर पुलिस ने मवेशी चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार वादी मुकदमा राजेश यादव पुत्र रामरूप यादव सा0 आजमपुर थाना कन्धरापुर द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 2/3.5.2023 को रात्रि लगभग 1-1/2 से 2.00 बजे प्रार्थी अपने घर पर सो रहा था कि खटपट की आवाज होने लगी तो बाहर जाकर देखा कि चार व्यक्ति वादी की भैंस को चुराकर स्कार्पियों पर लाद कर ले जा रहे थे कि शोर करने पर स्कार्पियों मे लदी भैंस छोड़कर भागने लगे । तीन व्यक्ति मौके से भागने मे सफल हो गये थे तथा एक व्यक्ति भागते समय गिर गया जिसको हम लोगो द्वारा पकड़ लिया गया गिरने के कारण उसके पैर व सिर मे चोट आ गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 101/2023 धारा 379/411/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत कराया गया था।थाना के उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त महताब उर्फ शिब्बू पुत्र स्व0 मुख्तार निवासी जीयनपुर कस्बा थाना जीयनपुर आजमगढ को अभियुक्त के घर जीयनपुर कस्बा से रविवार को सुबह 08.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button