Azamgarh news:बरदह थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने पूजा पंडालो में जाकर लिया सुरक्षा का जायजा दिए दिशा निर्देश

रिपोर्ट:रिंकू चौहान

ठेकमा/आजमगढ़ ठेकमा नवरात्रि पर्व को लेकर जहां चारों तरफ चट्टी चौराहा बाजारों में पूजा पंडालो में देवी मां की आकर्षक पूर्तिया रखी गई है पूजा पाठ सुबह शाम धूमधाम के साथ हो रहा है भक्ति के रंग में पूरा देश रंगा है।वहीं पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर तरह तैयार है अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है इसी क्रम में आजमगढ़ जिले के बरदह थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल जी ,महबूब अली के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेते हुए गोड़ाहरा बाजार पहुंचे जहां पर पूरे बाजार में पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण करने के बाद सुरक्षा के दिशा निर्देश भी लोगों को दिया और पूजा पंडालो में जाकर समिति के सदस्यों से बात की और कहा पूजा शांतिपूर्वक होनी चाहिए किसी प्रकार की कोई अराजकता नहीं होनी चाहिए अगर कहीं किसी प्रकार की कोई बात हो हमारे नंबर पर तत्काल सूचना दें ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और मूर्ति विसर्जन के समय भी आप लोग अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे पुलिस आप लोगों के साथ है इस अवसर पर गोड़ाहरा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रकाश सिंह लल्लू,वरिष्ठ उप निरीक्षक गोपाल जी महबूब अली सिपाही साजिद खान समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button