दिल्ली प्रीमियर लीग: सीआईएसएफ की जीत, रॉयल ने यूनाइटेड भारत को धुना

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग में खिताब की दावेदार सीआईएसएफ ने फ्रेंड्स यूनाइटेड को 2-0 से परास्त कर पूरे तीन अंकों के साथ अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है l आज यहां नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए मैच में पुलिस खेलों की विजेता सीआईएसएफ ने फ्रेंड्स यूनाइटेड को 2-0 से हराया l साहिल औऱ शहजाद ने एक एक गोल बांटे l

दिन के पहले मैच में रॉयल रेंजर्स ने लीग की फिसड्डी टीम यूनाइटेड भारत को 7-0 से रौंद डाला l रॉयल रेंजर्स की जीत का आकर्षण प्लेयर ऑफ द मैच कुशाग्र की शानदार हैट्रिक रही। आशू ने दो और शिखर तथा बिजॉय ने एक-एक गोल बांटे l

आज की जीत से सीआईएसएफ ने 20 मैचों में 44 अंक जुटा लिए हैं l रॉयल रेंजर्स के 37 अंक हैं l यूनाइटेड भारत ने 22 मैचों में 7 अंक बना कर अपना आखिरी स्थान बनाए रखा है l

सीआईएसएफ ने हाल ही में पुलिस खेलों का खिताब जीता था लेकिन आज उसका प्रदर्शन चैंपियन जैसा नहीं रहा l खासकर अग्रिम पंक्ति ने आसान मौके गंवाए l वरना जीत का अंतर बड़ा हो सकता था l

–आईएएनएस

आरआर/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button