Mau news:तेजरफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा सवार दो घायल

घोसी के पीडवल मोड़ पर थार कार एवं ई रिक्शा में टक्कर के बाद लगी भीड़

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव

घोसी/मऊ:स्थानीयकोतवाली के पीडवलमोड़ के पास घोसी मऊमार्ग पर वृहस्पतिवार को तेज रफ्तार थार कार की ई रिक्शा को टक्कर लगने से उसमें सवार महिला यात्री के साथ ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनको पुलिस ने लोगो की सहायता से पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।जहा से दोनों को मऊ रेफर कर दिया गया।घोसी कोतवाली के पीडवल मोड़ के पास वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग पर ई रिक्शा चालक विजयी प्रसाद यादव55 निवासी पीडवल हाजीपुर से महिलासवारी वंदना मिश्रा35 निवासी पीडवल को लेकर पीडवल गांव जाने के लिए पीडवल मोड़ पहुंचे तभी मऊ की तरफ से तेज रफ्तार थारकार ने ई रिक्शा के पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।तेज रफ्तार के चलते थारकार ई रिक्शा में टक्कर मारने के साथ सड़क किनारे लगे लोहे के बेरिकेडिंग को तोड़ते हुए पश्चिम तरफ 5फ़ीट नीचे बने सर्विस रोड पर गिरकर पलट गई।टक्कर के चलते दोनों घायल हो गए।जिसमें चालक विजयी प्रसाद गुप्ता की ज्यादे चोट आयी। टक्कर की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ पहुंच कर पिडवल गांव निवासी ई रिक्शा चालक विजयी प्रसाद गुप्ता55 के साथ सवारी वंदना मिश्रा35 निवासी पीडवल गांव को निकाल कर पास स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।मौके पर पहुंचे कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने पुलिस कर्मचारियों की मदद से थार कार एवं ई रिक्शा को टोचन कर कोतवाली पहुचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button