Mau news:अरियासों में विचाराधीन राजस्व वाद के निष्पक्ष निस्तारण को लेकर एसडीएम घोसी ने विवादित स्थल का भौतिकसत्यापन किया
Mau News: SDM Ghosi conducted physical verification of the disputed site for fair disposal of pending revenue dispute in Ariyason.
Mau News:घोसी।मऊ।घोसी तहसील क्षेत्र के ग्राम अरियासों में उत्तरप्रदेश सरकार बनाम सेवाती के बीच चल रहे भू-विवाद के निस्तारण को लेकर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर संबधित भूमि का निरीक्षण किया। एसडीएम न्यायालय घोसी में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 209 (ज) के तहत विचाराधीन इस वाद की जमीनी स्थिति को समझने के लिए एसडीएम राजस्व कर्मचारियों के साथ स्वयं मौके पर पहुंच के भौतिक निरीक्षण किया।स्थलीय निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ संबंधित क्षेत्र के हलका लेखपाल अजय राय के साथ एआरके सुधाकर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के समय एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने विवादित भूमि की सीमाओं, वर्तमान कब्जे और अभिलेखीय स्थिति की गहराई से जांच की। उन्होंने लेखपाल को निर्देश दिया कि मुकदमे से संबंधित सभी नक्शे और राजस्व रिकॉर्ड को सही ढंग से प्रस्तुत किया जाए ताकि न्यायालय में बिना किसी विलंब के नियमानुसार और न्यायसंगत निर्णय लिया जा सके।



