जिस तरह से मुंबई इंडियंस ने अपनी योजनाओं को लागू किया, उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है : डीसी कोच बैटी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम के मुख्य कोच जोनाथन बैटी ने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी और उनकी शानदार रणनीति की तारीफ की, जिससे उन्होंने ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 2025 का खिताब अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 149/7 रन ही बना पाई, जिसमें दिल्ली के लिए मरिजाने काप, जेस जोनासन और एन. श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि, दिल्ली की बल्लेबाजी कमजोर रही। मरिजाने काप (40 रन) और जेमिमा रोड्रिग्ज (30 रन) के अलावा कोई और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं, और पूरी टीम 20 ओवर में 141/9 रन ही बना पाई।

बैटी ने कहा, “पिछले तीन सीजन में हमने शानदार खेल दिखाया और हर बार अंक तालिका में शीर्ष पर रहे। हमने बेहतरीन क्रिकेट खेला, लेकिन इस हार से सब दुखी हैं। आमतौर पर 150 का लक्ष्य इस पिच पर आसान माना जाता है, लेकिन मुंबई ने शानदार गेंदबाजी की और अपनी योजना को बेहतरीन तरीके से लागू किया। यह बहुत करीबी मुकाबला था, सिर्फ आठ रनों से हार मिली, जो कि दो चौकों के बराबर है। अंत में हम सिर्फ दो गेंदों से पीछे रह गए। यह मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता था, लेकिन हर खेल में एक टीम जीतती है और एक हारती है। दुर्भाग्य से, यह तीसरी बार था जब हम फाइनल हार गए।”

मुंबई इंडियंस की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर की 44 गेंदों में 66 रनों की आक्रामक पारी निर्णायक साबित हुई। उन्हें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली नेट साइवर-ब्रंट का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 28 गेंदों में 30 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 89 रनों की अहम साझेदारी की।

बैटी ने कहा, “हरमनप्रीत और नेट साइवर-ब्रंट जैसी खिलाड़ियों के खिलाफ हमने बहुत रणनीति बनाई थी और हमने साइवर-ब्रंट को काफी हद तक शांत भी रखा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 500 से ज्यादा रन बनाए, इसलिए हमने उनके खिलाफ अच्छी योजना बनाई और उसे सही से लागू भी किया। लेकिन हरमनप्रीत की पारी ही दोनों टीमों के बीच का असली अंतर थी।”

बैटी ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग की भी तारीफ की, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को कई बार विश्व कप जिताया है। उन्होंने कहा, “मेग ने कप्तानी में शानदार काम किया है। वह पिछले तीन सालों से इस टीम का बेहतरीन नेतृत्व कर रही हैं और कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है।”

–आईएएनएस

एएस/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button