दुकानदार ने अपने वाहन की जगह उसके वाहन लेजाने को लेकर कोतवाली मे दर्ज कराया मुकदमा। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। घोसी कोतवाली के मझवारा बाजार निवासी पवन मद्धेशिया ने उनके मेडिकल हाल से दवा लेने आये व्यक्ति द्वारा अपनी मोटर साइकिल को छोड़ कर उसकी मोटर साइकिल को लेजाने को लेकर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

दर्ज मुकदमे के अनुसार 5 मार्च की सुबह पवन मद्धेशिया के मेडिकल हाल पर सुबह 10.05 बजे एक युवक दुकान पर आया और दवा लेने के बाद अपनी मोटर साइकिल को छोड़ कर पवन की मोटर साइकिल को लेकर चला गया। कुछ देर बाद जब पवन ने देखा कि उसकी मोटर साइकिल दुकान पर नहीं है। इसको लेकर वह कई दिनों तक भूल से लेकर जाने और वापस आने को लेकर इंतजार के बाद उसको लगा कि मोटर साइकिल का गलत प्रयोग हो सकता है। इस से चिंतित पवन मद्धेशिया ने सोमवार को घोसी कोतवाली मे अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है

Related Articles

Back to top button