सलेमपुर देवरिया के बीच क्रिकेट मैच में देवरिया ने 364 रनों से जीत की हासिल।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
स्थानीय बी आर डी बी डी पी जी कॉलेज आश्रम बरहज के ग्राउंड पर कमला क्रिकेट एकेडमी देवरिया और सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर ब्लू के बीच खेला गया। जिसमे कमला क्रिकेट एकेडमी देवरिया 364 रनों से जीत हासिल की।
आज सुबह पहला मैच स्टेडियम में देवरिया क्रिकेट एकेडमी रजला रोड और पेस बॉलिंग क्रिकेट एकेडमी बैतालपुर के बीच खेला गया। पेस बॉलिंग क्रिकेट एकेडमी बैतालपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 35 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवरिया क्रिकेट एकेडमी रजला रोड 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए। जिसमे शेखर साहनी ने 75 बॉल पर 15 चौका एवं 3 छक्कों की मदद से 117, सुल्तान रजा ने 22 बॉल पर 11 चौका व 1 छक्के की मदद से 55, दिलीप राजभर ने 40, आकाश चौधरी ने 37, अभिजीत मिश्रा ने 20 तथा सूर्यांश यादव ने 13 रनों का योगदान दिया। बैतालपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निखिल पासवान एवं शिवम यादव ने 2 – 2 तथा आशुतोष मिश्रा ने एक विकेट प्राप्त किया। 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेस बॉलिंग क्रिकेट एकेडमी बैतालपुर की टीम 18.3 ओवर में 66 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसमें रजनीश विश्वकर्मा ने 33 तथा आशुतोष मिश्रा ने 10 रनों का योगदान दिया, इनके अलावा अन्य किसी भी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। देवरिया क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शेखर साहनी ने 4, वारिश ने 3 तथा दीपक कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किए।
मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले देवरिया क्रिकेट एकेडमी रजला रोड के शेखर साहनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार युवा समाज सेवी अमित तिवारी ने प्रदान किया।
दूसरा मैच बरहज में कमला क्रिकेट एकेडमी और सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर ब्लू के बीच खेला गया। कमला क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर बिना विकेट गंवाए 404 रन बनाए। जिसमें देवांश शुक्ला ने 124 बॉल पर 34 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 223 तथा अमर्त्य ने भी नवाद 122 रनों का योगदान दिया।
405 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर ब्लू 20 ओवर में 40 रनों पर ऑल आउट हो गई, किसी भी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। कमला क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुगंध पाण्डेय ने 4, विकास तिवारी ने 3, अमर्त्य ने 2 तथा आदित्य कुमार सिंह ने एक विकेट प्राप्त किया।
मैच में शानदार दोहरा शतक लगाने वाले कमला क्रिकेट एकेडमी के देवांश शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया गया।
इस दौरान देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष/प्रभारी सचिव नागेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कलाम खान, क्रिकेट कोच शाने हबीब, पवन कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, फैसल अंसारी, तारकेश्वर साहनी, राहुल पटेल तथा रंजीत चौहान सहित अन्य सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।
देवरिया क्रिकेट लीग में कल का मैच देवांश क्रिकेट एकेडमी बगहा मठिया और स्टार बेकर्स इलेवन के बीच सुबह 8:30 से रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में खेला जाएगा।



