हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन

The mark sheet distribution ceremony concluded with joy

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज बाजार में आर एन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन हरसोलश के साथ संपन्न हुआ ।
इस मौक़े पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अंक पत्र वितरित किया गया साथ-साथ स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। नर्सरी से कक्षा 8 तक चलने वाले इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में से 70 छात्र छात्राओं ने अंक प्राप्त कर अपना स्थान बनाया। इन 70 विद्यार्थियों में से 50 छात्राएं तो 20 छात्र रहे। छात्रों की अपेक्षा पढ़ाई में छात्राओं का वर्चस्व ज्यादा देखने को मिला जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक शिवकुमार लाल श्रीवास्तव ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। मुख्य अतीथ व विशिष्ट अतीत के रूप में. संतोष पासवान जिला युवा महामंत्री भाजपा प्रदीप कुमार सभा सद शैलेन्द्र कुमार व ग्राम प्रधान जयराजपुर् साहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने वक्ताबों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और विद्यालय परिवार को बधाइयां दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विशाल सेठ शैलेंद्र कुमार सूर्य प्रकाश लाल श्रीवास्तव रोशन लाल पत्रकार आनंद गुप्ता आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक द्वारा आग्न्तुको का आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button