आजमगढ़:सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल किया गया रेफर

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल किया गया रेफर।
रिपोर्ट चन्द्रेश यादव
अतरौलिया/आजमगढ़: बता दे कि अम्बेडकर नगर जनपद के जहांगीरगंज थाना अंतर्गत समडीह गांव निवासी दिनेश पुत्र राजेंद्र उम्र लगभग 40 वर्ष जो रविवार लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपने घर से मोटरसाइकिल से किसी कार्य के लिए अतरौलिया के कनैला जा रहा था कि बौडरा पावर हाउस से पहले ही सड़क पर अचानक बाइक लेकर गिर गया, हेलमेट न होने के कारण उसके सिर और चेहरे पर काफी चोट आयी। स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु डायल 1 सौ 8 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अमर शहीद राजा जयलाल सिंह अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गम्भीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगो के अनुसार युवक शराब का सेवन कर बाइक चला रहा था। वहीं मामले की जानकारी स्थानीय लोगो द्वारा घायल के परिजनों को भी दे दी गयी है।



