Azamgarh :दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी मुकदमा उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र बावत दिनांक 22.03.25 को 17.00 बजे अभियुक्त सन्तोष सरोज पुत्र वैध निवासी असाउर टिकर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी मुकदमा के घर में घुसकर वादिनी को अकेला पाकर जबरदस्ती छेड़खानी व दुष्कर्म किया गया, मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 83/2025 धारा 74/333/351(3)/64 BNS, बनाम सन्तोष सरोज पुत्र वैध निवासी असाऊर टिकर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया था।
आज रविवार को उ0नि0 विजय कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सन्तोष सरोज पुत्र वैध निवासी असाऊर टिकर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ को मुखबिरी सूचना पर आज रविवार को समय करीब 11.45 बजे उमरीश्री मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button