आजमगढ़:हिंदू युवा वाहिनी आर्यमगढ के तत्वाधान में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
Azamgarh: Holi Milan ceremony was organized under the aegis of Hindu Yuva Vahini Aryamgarh

आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में हिंदू युवा वाहिनी के द्वारा हिंदू नव वर्ष की शुभ संध्या पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश राय ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या रही मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा कार्यक्रम हुआ है
जो हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इससे पहले मुझे हर साल 1 जनवरी को नववर्ष के रूप में मनाने के लिए आमंत्रण मिलता था लेकिन आज हिंदू युवा वाहिनी के द्वारा यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लग रहा है हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश राय ने लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा करके होली की बधाई दी इस अवसर पर गायक कलाकार मनोहर सिंह ने भजन के साथ-साथ फगुआ को भी जमकर गया इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी के मंडल प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला
आजमगढ़ मण्डल प्रभारी वीरेंद्र सिंह मनोज सिंह प्रमोद सिंह अशोक चंद्र प्रजापति जिला अध्यक्ष सदानंद सिंह जिला संयोजक विनोद सोनकर समाजसेवी रिंकू सिंह समर सिंह अजीत सिंह जिला संगठन मंत्री अमित सिंह विपिन सिंह गाजीपुर जिला अध्यक्ष अमित सिंह हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी तथा सभी संगठन सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



