आजमगढ़:अवैध रूप से गाँजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़:मुबारकपुर पुलिस ने अवैध राजा तस्करी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी लोहरा उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह द्वारा दामोदरपुर अण्डर पास से सर्विस लेन पर पहुचे कि एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर फखरूद्दीनपुर गाँव की तरफ भागने लगा शक होने पर व्यक्ति को एक बारगी घेर कर हमराह कर्मचारीगण की मदद से पकड़ लिया गया। जिसने अपना नाम एकलाख पुत्र किताबू निवासी ग्राम फखरूद्दीनपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ बताया जामा तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो ग्राम गाँजा नाजायज बरामद हुआ। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 12.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। नियमानुसार थाना हाजा लाकर दाखिला कराया गया। जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0- 531/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत है। जिसकी विवेचना उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे द्वारा प्रचलित है।