स्ववित्तपोषित कालेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने – पूर्व छात्र संघ नेता टी. डी. कॉलेज वर्तमान अध्यक्ष व प्रबंधक महासंघ वीर बहादूर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दिनेश तिवारी

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
उ.प्र./लखनऊ के एक होटल में प्रदेश भर से आए स्ववित्तत्तपोषित कालेजों के प्रबंधकों द्वारा सर्व सम्मति से प्रदेश कार्यकारणी का चुनाव किया गया।जिसमे जौनपुर के समाजसेवक दिनेश कुमार तिवारी को प्रदेश कार्यकारणी का प्रदेश उपाध्यक्ष और अशोक दुबे को संरक्षक मंडल का सदस्य और राज कुमार मौर्य को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने से जौनपुर के स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रबंधको मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है ।इस अवसर पर दिनेश कुमार तिवारी ने कहा की प्रदेश कार्यकारिणी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा और वित्तविहीन महाविद्यालयों के प्रबंधको के हक के लिए अपना पूरा योगदान दूंगा।कानपुर के विनय त्रिवेदी को संघ का आठवी बार अध्यक्ष बनाया गया।आगरा के मनमोहन चावला को महामंत्री और कानपुर के बृजेश भदौरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।



